UPSC EPFO 2025 Recruitment: UPSC द्वारा EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के अंतर्गत Enforcement Officer (EO)/ Accounts Officer (AO) और Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) पदों के लिए वर्ष 2025 में बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस UPSC EPFO 2025 Recruitment के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
यह एक प्रतिष्ठित भर्ती है, जो युवाओं को स्थायी और लाभदायक सरकारी नौकरी की दिशा में मार्ग प्रदान करती है। इस लेख में UPSC EPFO Recruitment 2025 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी जा रही है।
Table of Contents
UPSC EPFO 2025 Recruitment: Overview
आर्टिकल का नाम | UPSC EPFO 2025 Recruitment |
आर्टिकल का प्रकार | वैकेंसी |
संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
विभाग | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) |
पदों के नाम | EO/AO और APFC |
कुल पद | 230 (EO/AO – 156, APFC – 74) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
UPSC EPFO भर्ती 2025 Last Date
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने EPFO के EO/AO और APFC पदों के लिए 230 रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू होकर 18 अगस्त 2025 तक चलेगी। विस्तृत अधिसूचना 26 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी, जिसमें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध होंगे।
UPSC EPFO 2025 Recruitment के लिए कुल पद
इस बार UPSC ने कुल 230 पदों पर भर्ती निकाली है। जोकि नीचे निम्नलिखित है।
- Enforcement Officer / Accounts Officer (EO/AO) के लिए 156 पद शामिल है।
- Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) के लिए 74 पद शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 22 जुलाई 2025
- विस्तृत अधिसूचना उपलब्ध: 26 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 29 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025
- लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि: 30 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹200
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार: शुल्क नहीं
UPSC EPFO 2025 Recruitment Eligibility Criteria
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
- EO/AO पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
- APFC पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
- आरक्षित वर्गों की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
UPSC EPFO 2025 भर्ती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
- स्नातक डिग्री की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड / अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- आवेदन शुल्क की रसीद (यदि लागू हो)
How To Apply UPSC EPFO 2025 Recruitment 2025 Online?
- आवेदकों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाना होगा।
- अब आप सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाने के बाद EPFO भर्ती के ऑप्शन में जाना होगा और “Apply Online” पर क्लिक कर देना है।
- अब आवेदन फार्म में पूछी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- अब अपने आवेदन फार्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
UPSC EPFO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Recruitment Test) – लिखित परीक्षा के अंतर्गत आपसे ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
- साक्षात्कार (Interview) – लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
ध्यान दें- अंतिम चयन, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान (Salary)
वेतन की बात करें तो EO/AO पद के लिए पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 मूल वेतन मिलेगा जबकि APFC पद के लिए पे लेवल 10 के तहत ₹56,100 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |