sarkari yojana

Bihar Badh Rahat Yojana 2025: अब आपको भी मिलेगी सहायता राशि देखे पूरी जानकारी

Bihar Badh Rahat Yojana 2025: बिहार में मानसून के कारण  बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार बाढ़ राहत योजना 2025 के अंतर्गत राहत कार्य आरंभ कर दिए हैं। इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। बिहार बाढ़ राहत योजना 2025 के तहत प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जो डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यदि आप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हैं।

Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के अंदर नाम जोड़ने की प्रक्रिया ऑफलाइन है, और यह कार्य मुखिया, वार्ड सदस्य, या प्रखंड स्तर के आपदा प्रबंधन कार्यालय के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। इस लेख में हम Bihar Badh Rahat Yojana 2025 की पात्रता, लाभ, नाम जोड़ने की प्रक्रिया, और आवश्यक दस्तावेजों की सम्पूर्ण जानकारी देंगे। आइए, जानते हैं कि आप Bihar Badh Rahat Yojana 2025 का लाभ किस तरहे से उठा सकते हैं।

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  Overview

योजना का नाम बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2025
विभाग का नाम मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष, बिहार
उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देना
लाभार्थी बाढ़ से प्रभावित परिवार
लाभ की राशि ₹6,000 – ₹7,000 प्रति परिवार (सीधे बैंक खाते में डीबीटी द्वारा)
अतिरिक्त सहायता मकान, पशु, फसल, जान-माल की हानि पर अलग से मुआवजा
कुल प्रभावित परिवार लगभग 50 लाख 

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  क्या है 

बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की सूची बनाई जा रही है। इससे प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को जल्दी से जल्दी लाभ मिल सकेगा। आपको सूचित किया जाता है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची एक सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। इसका मतलब है कि जो लोग बाढ़ राहत योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें जल्दी इस सूची में अपना नाम जुड़वाना होगा।

आप अपनी नाम को इस लिस्ट में कैसे शामिल कर सकते हैं, और  इस लिस्ट में नाम होने के क्या लाभ हैं, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। अपने नाम को इस लिस्ट में जोड़ने और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  लाभ 

  • हर पात्र परिवार को ₹7000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 
  • इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। 
  • एक बार नाम सूची में आने के बाद भविष्य की अन्य सहायता योजनाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। 
  • राशन, टेंट, दवाइयाँ आदि सरकारी सहायता के लिए योग्य होना आवश्यक है। 

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  पात्रता 

  • बिहार बढ़ राहत सहायता योजना 2025 इस योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना जरूरी है:
  •  आवेदक को बिहार का निवासी होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक के निवास, क्षेत्र या गांव को बाढ़ से प्रभावित घोषित किया जाना चाहिए तभी लाभ मिलेगा। 
  • बाढ़ के कारण वास्तविक रूप में हानि हुई हो – घर ध्वस्त हो गया हो, संपत्ति का नुकसान हुआ हो, आदि। 
  • स्थानीय प्रशासन की रजिस्टर में नाम शामिल होना चाहिए।

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  किसी कितनी राशि दी जाएगी 

  • बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से 6000 रुपये की सहायता। 
  • यदि परिवार का कोई सदस्य मृत अवस्था में पाया गया है तो 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 
  • कपड़े को हुए नुकसान के लिए 1800 रुपये।
  •  बर्तन के लिए 2000 रुपये।
  •  फसल हेतु 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर। 
  • गाय, भैंस की दुधारू क्षमता होने पर 30000 रुपये प्रति। 
  • भेड़, बकरी, सूअर की बिक्री पर 3000 रुपये प्रति। 
  • पक्के और कच्चे घर के नुकसान पर 95100 रुपये। 
  • मुर्गी के नुकसान के लिए अधिकतम 5000 रुपये का मुआवजा मिलेगा। 
  • पक्के भवन को होने वाली आंशिक हानि पर 5200 रुपये। क
  • च्चे मकान के कुछ हिस्से को हानि पर 3200 रुपये। 
  • जानवरों के शेड पर होने वाला नुकसान 2100 रुपये। 
  • झोपड़ी के पूरे नुकसान पर 4100 रुपये।

Bihar Badh Rahat Yojana 2025  List में नाम कैसे जोड़े 

  • सबसे पहले अपने गांव में जानें कि नाम सूची में जोड़ने का कार्य मुखिया या वार्ड सदस्य में से कौन कर रहा है।
  •  मुखिया/वार्ड सदस्य से संपर्क करें और अपने परिवार का नाम सूची में जोड़ने की बात करें। 
  • आवश्यक कागजात (आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक जानकारी) जमा करें। 
  • नाम दर्ज कराने के बाद रसीद या प्राप्त करें वहाँ से, तो इस तरहे से आपका नाम ADD हो जायेगा।
Radha Mane

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *