Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है और योजना बिहार के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित हो रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय को दोगुना करना है। यह योजना मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत योग्य किसानों को प्रति हेक्टेयर खेती पर 40% तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
बिहार के 21 जिलों में इस योजना को लागू किया गया है, जहां ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती संभव है। अगर आप सभी किसान भाई बहनों को इस योजना का लाभ उठाना है, तो इस योजना के ऊपर हमारे वृद्धि जानकारी के ऊपर प्रस्तुत किया गया यह लेख आपके लिए जरूर उपयोगी एवं सहायक साबित होगा। इसीलिए आप ड्रैगन फ्रूट विकास योजना का यह ले शुरू से लेकर अंतिम तक पढ़े और किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।
आर्टिकल का नाम | Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | योजना |
योजना का नाम | बिहार ड्रैगन फ्रूट विकास योजना 2025 |
शुरूआत | बिहार सरकार (मुख्यमंत्री बागवानी मिशन) |
सब्सिडी राशि | ₹3 लाख प्रति हेक्टेयर (40%) |
कुल अनुमानित लागत | ₹7.5 लाख प्रति हेक्टेयर |
लाभार्थी श्रेणियां | सामान्य, एससी, एसटी, महिलाएं |
न्यूनतम भूमि आवश्यकता | 0.1 हेक्टेयर |
अधिकतम भूमि सीमा | 4 हेक्टेयर |
भुगतान की प्रक्रिया | तीन किश्तों में अनुदान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
यह योजना बिहार सरकार द्वारा किसानों को उन्नत फलों की खेती की ओर प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है। ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसकी बाजार में भारी मांग है और इससे किसानों को पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभ मिलता है। इस योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना उन किसानों के लिए खास अवसर है जो कम भूमि में अधिक आय प्राप्त करना चाहते हैं।
इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹3 लाख की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जो कुल लागत का 40% है। यह सब्सिडी तीन चरणों में किसानों को दी जाती है:
ध्यान दें- यह सब्सिडी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए लाभार्थियों को बिहार बागवानी विभाग की पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है।
इस योजना में आवेदन करने वाले किसानों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाता है। साथ ही, विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित है। बिहार ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को 78.56%, अनुसूचित जाति को 20%, अनुसूचित जनजाति को 1.44% और महिलाओं को 30% आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सभी प्राप्त आवेदन की जांच संबंधित जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा की जाती है और पात्र पाए गए किसानों को ही अनुदान प्रदान किया जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करके बिहार के किसान भाई बहन ड्रैगन फ्रूट की उच्च गुणवत्ता वाली खेती कर पाएंगे और जिससे उनकी आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकार द्वारा दी जा रही 40% सब्सिडी, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण जैसे लाभ किसानों को आत्मनिर्भर और आधुनिक कृषि के लिए तैयार करते हैं। यदि आप किसान हैं और ड्रैगन फ्रूट की खेती में रुचि रखते हैं, तो इस योजना में जल्द से जल्द आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।
Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: बिहार की स्नातक पास छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना…
Indian Navy Apprentice Recruitment 2025: भारतीय नौसेना भारत की सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और…
BSF Sports Quota Recruitment 2025: नमस्कार साथियों यदि आप भी बीएसएफ में Sports Quota के…
UP Viklang Pension Yojana Form: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विकलांग के लिए…
PM MSP Scholarship Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने प्रदेश के…
Varistha Nagrik Tirth Yatra Yojana: बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ स्थल यात्रा करना कई बार…
This website uses cookies.