Categories: sarkari yojana

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 की नगद सहायता राशि, जाने पूरी जानकारी

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025: बिहार सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चलाती रही है। इन्हीं में से एक है, Bihar Kanya Vivah Yojana 2025, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शादी के समय एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाती है जिससे शादी के खर्च में राहत मिल सके। इस लेख में हम जानेंगे कि यह योजना क्या है, इसमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं, कौन पात्र है, आवेदन प्रक्रिया क्या है, और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025: Overview

योजना का नाम बिहार कन्या विवाह योजना 2025
शुरूआत बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार राज्य की गरीब, पात्र कन्याएं
सहायता राशि ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन / ऑनलाइन (जिले के समाज कल्याण विभाग से)
उद्देश्य गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी में मदद

बिहार कन्या विवाह योजना 2025 क्या है?

बिहार कन्या विवाह योजना 2025 एक सामाजिक कल्याणकारी योजना है जिसे बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद देना है। इसके तहत सरकार पात्र परिवारों को शादी के समय एक निर्धारित राशि प्रदान करती है जिससे वे शादी के जरूरी खर्च पूरे कर सकें।

बिहार कन्या विवाह योजना 2025 के लिए सहायता राशि

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025 के अंतर्गत ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता लाभार्थी कन्या के माता-पिता या फिर अभिभावक को प्रदान की जाती है। योजना के अंदर मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बालिका के या फिर माता-पिता और अभिभावक के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है। और इसका उपयोग लड़की की शादी में होने वाले खर्चों को कम करने के लिए किया जा सकता है। सहायता राशि समय के अनुसार बदल सकती है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित ज़िले के समाज कल्याण कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

cAtal Pension Yojana 2025: भारत के हर एक नागरिक मिलेगी हर महीने ₹5000 तक की पेंशन, फटाफट करे आवेदन

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 Eligibility Criteria

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी हो।
  • लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष और लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • लड़की का विवाह किसी मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था/समिति के माध्यम से होना चाहिए।
  • लड़की का नाम गरीबी रेखा के नीचे (BPL) सूची में होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यह पहली शादी होनी चाहिए (पुनर्विवाह मान्य नहीं है)।

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 Required Documents):

  • लड़की और लड़के का आधार कार्ड
  • आवेदक का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • लड़की की जन्मतिथि प्रमाण पत्र या मैट्रिक सर्टिफिकेट
  • शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र (विवाह के बाद)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार कन्या विवाह योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदक को अपने जिले के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म को सही ढंग से भरकर जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेजों को वेरीफिकेशन के लिए जमा करें।
  • अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद पात्रता के अनुसार सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी।
  • राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजी जाएगी।

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process):

इस योजना के तहत चयन की प्रक्रिया पूरी तरह दस्तावेज़ सत्यापन और पात्रता मापदंडों पर आधारित होती है। आवेदन प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आवेदक के द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और विवाह की वास्तविकता की पुष्टि करते हैं। अगर सभी मापदंड पूरे होते हैं, तो आवेदन स्वीकृत कर लिया जाता है और सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी होने पर आवेदन को निरस्त किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
कन्या विवाह योजना पीडीएफ यहां क्लिक करें
Radha Mane

Radha Mane

Recent Posts

अब हर गरीब को मिलेगा अपना पक्का घर – शुरू हुए नए आवेदन, जानिए PM Awas Yojana 2.0 की पूरी जानकारी

PM Awas Yojana 2.0: केंद्र सरकार ने PM आवास योजना 2.0 की शुरुआत उन शहरी…

23 hours ago

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: ग्रेजुएशन पास युवाओं को सरकार देगी ₹50,000 की स्कॉलरशिप, यहां से करें आवेदन

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: बिहार की स्नातक पास छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना…

2 days ago

Indian Navy Apprentice Recruitment 2025: इंडियन नेवी में टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर नई भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Indian Navy Apprentice Recruitment 2025: भारतीय नौसेना भारत की सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और…

2 days ago

BSF Sports Quota Recruitment 2025: Online Apply For 241 Posts, Apply Online, Eligibility, Exam Pattern, Last Date?

BSF Sports Quota Recruitment 2025: नमस्कार साथियों यदि आप भी बीएसएफ में Sports Quota के…

2 days ago

UP Viklang Pension Yojana Form: सरकार विकलांग को देगी 500 रुपया महीना, ऐसे करें आवेदन

UP Viklang Pension Yojana Form: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विकलांग के लिए…

3 days ago

This website uses cookies.