E Shram Card Pension Yojana 2025: देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों और निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025 की शुरुआत की है। यह योजना खासतौर पर उन नागरिकों के लिए है, जो 60 वर्ष की उम्र के बाद भी आर्थिक रूप से असहाय हो जाते हैं और जिनके पास पेंशन या भविष्य निधि जैसी कोई सुविधा नहीं होती। इस योजना का उद्देश्य उन्हें न केवल आर्थिक सहारा देना है, बल्कि उनके लिए एक सम्मानजनक वृद्धावस्था सुनिश्चित करना भी है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अपनी वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे लेख को ध्यान से पढ़ें क्योंकि हमने इसमें इस योजना से संबंधित सभी जरूरी जानकारी को विस्तार से और बेहद सरल भाषा में समझाया है।
आर्टिकल का नाम | E Shram Card Pension Yojana 2025 |
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | योजना |
संबंधित मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार |
मासिक पेंशन राशि | ₹3000 (60 वर्ष की उम्र के बाद) |
लाभार्थी वर्ग | असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
योजना की स्थिति | सक्रिय (2025 में अपडेटेड) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन / CSC सेंटर |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
ई-श्रम कार्ड योजना, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को एक राष्ट्रीय डाटाबेस में पंजीकृत कर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) से जुड़ी है, जिसके तहत योग्य श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹3000 मासिक पेंशन प्रदान करने का सरकार ने प्रावधान सुनिश्चित किया है।
ई-श्रम कार्ड बनवाने से मजदूरों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है, जैसे कि दुर्घटना बीमा, बीमा कवर, पेंशन योजना और स्किल डेवलपमेंट आदि। देश के श्रमिकों के लिए यह एक लाभकारी और उपयोगी योजना अब तक की साबित हो रही है।
2025 में ई-श्रम कार्ड योजना में कई बड़े अपडेट्स किए गए हैं। अब श्रमिक CSC सेंटर, डिजिटल सेवा पोर्टल या स्वयं eshram.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। सरकार ने इस बार ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए ₹3000 मासिक पेंशन के साथ-साथ दुर्घटना बीमा योजना, स्वास्थ्य लाभ, और राशन कार्ड लिंकिंग जैसी योजनाएं भी जोड़ी हैं। इसके अलावा, इस योजना को NPS (National Pension Scheme) और PM-SYM से समन्वित कर दिया गया है ताकि पेंशन राशि का भुगतान और भी आसान और भरोसेमंद हो सके।
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली ₹3000 की मासिक पेंशन सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। शर्त यह है कि लाभार्थी ने अपने ई-श्रम कार्ड के साथ आधार नंबर और बैंक खाता पहले से लिंक किया हो।
इस योजना के अंतर्गत अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिखे जानकारी को ध्यान से पढ़े एवं हमारी प्रक्रिया को फॉलो करते जाएं।
ई-श्रम पोर्टल (आधिकारिक वेबसाइट) | यहां क्लिक करें |
पेंशन योजना जानकारी (PM-SYM) | यहां क्लिक करें |
नजदीकी CSC सेंटर खोजें | यहां क्लिक करें |
Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री…
Lado Protsahan Yojana 2025: अगर आप भी राजस्थान के रहने वाले मूल निवासी है और…
Free Sauchalay Yojana Apply Online: देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश को स्वच्छ भारत…
Chiranjeevi Yojana Status: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) या मुख्यमंत्री…
PM Kisan Beneficiary List Village Wise: प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत सरकार…
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2025 के…
This website uses cookies.