sarkari yojana

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025: Online Apply ,Eligibility, Salary, Documents & Last Date

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025: अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं और भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर MR (Musician) 02/2025 बैच के अंतर्गत भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो 10वीं पास हैं और किसी संगीत वाद्य यंत्र में पारंगत हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे कि पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, चयन प्रक्रिया, वेतन आदि विस्तार से बताएंगे।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025: Overview

आर्टिकल का नाम  Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2025
आर्टिकल का प्रकार सेंट्रल गवर्नमेंट वैकेंसी 
भर्ती का नाम Indian Navy Agniveer MR Musician 02/2025
योग्यता 10वीं पास + संगीत में दक्षता
आयु सीमा आवेदक की आयु सीमा 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच मान्य होगी 
आवेदन तिथि 5 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क ₹0
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग, PFT, संगीत परीक्षण, मेडिकल
प्रारंभिक वेतन ₹30,000 प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन आवेदन

Indian Navy Agniveer MR Musician भर्ती 2025 की जानकारी

भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर MR म्यूजिशियन 02/2025 के अंतर्गत 4 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी की प्रक्रिया को 5 जुलाई 2025 से शुरू किया गया है और इसकी आवेदन करने की अंतिम तिथिको 13 जुलाई 2025 सुनिश्चित किया गया है अर्थात आपको इस समय कल के भीतर भीतर अपना आवेदन करना होगा।

इस पद के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण (PFT), संगीत दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से चयनित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया गया है अर्थात आपको अपना आवेदन ऑनलाइन ही सबमिट करना होगा। इस वैकेंसी से जुड़ी और विस्तृत जानकारी के लिए नीचे हमारे द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ें। 

BPSC LDC Recruitment 2025: एलडीसी के पदों पर आवेदन 8 जुलाई से होंगे शुरू, यहां देखें पूरी पात्रता संबंधित जानकारी

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025 पदों की संख्या

अधिकारिक सूचना में पदों की कुल संख्या का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार यह संख्या लगभग 13 हो सकती है। यह संख्या नौसेना की आवश्यकताओं के अनुसार घट-बढ़ सकती है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 जुलाई 2025।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2025।
  • परीक्षा / शारीरिक परीक्षा की संभावित तिथि: जुलाई-अगस्त 2025।
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

  • सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
  • कोई भी शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा नहीं करना होगा।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025 पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं पास होना चाहिए।
  • संगीत में दक्षता होनी चाहिए – जैसे कि किसी भी वाद्य यंत्र, गायन या नृत्य में प्रवीणता। 
  • आवेदक की आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2004 से लेकर के 29 फरवरी 2008 के हिसाब से की जाएगी। 
  • अभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए।
  • ऊंचाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए।
  • दृष्टि सामान्य: बिना चश्मे 6/12 और चश्मे के साथ 6/6।
  • उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025 जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • संगीत की योग्यता से संबंधित सर्टिफिकेट (यदि हो)
  • जन्म तिथि का प्रमाण (जैसे 10वीं की मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (चयन के बाद आवश्यक)

How To Apply Indian Navy Agniveer Recruitment 2025

  • सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Agniveer MR Musician 02/2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

RRB ALP CBAT Exam City 2025 :आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी जानकारी देखें

वेतन और भत्ते

Agniveer MR (Musician) के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभ में ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। यह राशि हर वर्ष बढ़ाई जाती है। इसके साथ ही अन्य भत्ते जैसे कि रिस्क, ट्रैवल, यूनिफॉर्म, और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं। सेवा की अवधि 4 वर्षों की होती है, जिसके बाद सेवाकाल पूरा होने पर लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज भी दिया जाता है।

महत्वपूर्ण लिंक 

आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना  यहां क्लिक करें
Radha Mane

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *