JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APO) के 134 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह वैकेंसी न सिर्फ एक प्रतिष्ठित पद प्रदान करती है बल्कि एक शानदार सरकारी करियर की नींव भी रखती है।
इस भर्ती में अधिसूचना Advt. No. 06/2025 के तहत जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार 29 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 रखी गई है। इस लेख में हम आपको JPSC APO भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी देंगे — जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी, और महत्वपूर्ण तिथियाँ।
Table of Contents
JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 :Overview
विभाग | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) |
पद का नाम | Assistant Public Prosecutor (APO) |
कुल पद | 134 |
विज्ञापन संख्या | 06/2025 |
आवेदन तिथि | 29 जून से 21 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.jpsc.gov.in |
JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (Bachelor of Law) की डिग्री होनी चाहिए। यदि आपने हाल ही में LLB पास किया है और जानना चाहते हैं कि “Public Prosecutor कैसे बनें?”, तो यह भर्ती आपके लिए आदर्श अवसर हो सकती है।
Also Read : PM Koshal Vikas Scheme 2025: युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और ₹8000 की सहायता
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
सामान्य, पिछड़ा वर्ग (BC) और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है, जबकि झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹150 शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है।
JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 Total Post
वर्ग | पद |
---|---|
UR | 52 |
BC-I | 11 |
BC-II | 08 |
EWS | 15 |
SC | 13 |
ST | 35 |
कुल | 134 |
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
JPSC Assistant Public Prosecutor भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जा सकता है। सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद आवश्यकता होने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद साक्षात्कार (Interview) का चरण होगा। अंततः सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 Salary
JPSC Assistant Public Prosecutor पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह पद न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि एक स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी का अवसर भी प्रदान करता है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज हालिया रंगीन फोटो
- स्वयं के हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (LLB डिग्री और मार्कशीट)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट या समकक्ष)
- अनुभव प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- आवेदन शुल्क भुगतान रसीद या चालान
HOw TO Apply JPSC Assistant Public Prosecutor Bharti 2025?
- JPSC वेबसाइट पर जाएं।

- Assistant Public Prosecutor भर्ती पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

- सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट लें।
Also Read : GRSE Journeyman Recruitment 2025: जर्नीमैन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online | Click Here |
Download Notification | Click Here |