Ladki Bahin Yojana 10th Installment List: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी “लाडकी बहीण योजना” के तहत महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के उद्देश्य से हर महीने ₹1500 की सहायता दी जाती है। अब इस योजना की 10वीं किस्त जारी होने जा रही है, लेकिन यह राशि सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगी, जिनका नाम सरकार द्वारा घोषित लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है।
हाल ही में राज्य सरकार ने सभी आवेदिकाओं के दस्तावेजों की गहन समीक्षा की है। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया कि केवल पात्र महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठाएं। जो महिलाएं अपात्र पाई गईं, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उससे पहले यह जरूरी है कि (Ladki Bahin Yojana 10th Installment List) लाभार्थी सूची में आपका नाम होना चाहिए।
Bijli Bill Mafi Yojana Gramin List
महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहीण योजना राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक राहत की किरण है। इसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। भविष्य में इस राशि को ₹2100 प्रति माह करने की योजना भी विचाराधीन है।
अब तक करीब 2.41 करोड़ महिलाएं इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुकी हैं। इनमें से पात्र महिलाओं को 9 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब अप्रैल महीने में 10वीं किस्त जारी की जा रही है, जिसकी राशि ₹1500 प्रति लाभार्थी होगी।
सरकार ने जानकारी दी है कि 10वीं किस्त का वितरण दो चरणों में किया जाएगा।
इसके साथ ही जिन महिलाओं को पिछली 8वीं और 9वीं किस्त नहीं मिली थी, उनके लिए यह राहत की खबर है। उन्हें पिछली दोनों किस्तों के ₹3000 के साथ-साथ 10वीं किस्त के ₹1500 यानी कुल ₹4500 का भुगतान किया जाएगा।
लाडकी बहीण योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं अनिवार्य हैं:
अपना नाम लाभार्थी सूची में जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
नोट: आप “नारी शक्ति दूत” ऐप के माध्यम से भी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। ऑफलाइन जानकारी के लिए आप अपने ग्राम पंचायत, ब्लॉक कार्यालय या नजदीकी जनसेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। यदि आपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द लाभार्थी सूची में अपना नाम जांच लें और तय तिथियों पर ₹1500 की किस्त प्राप्त करें। पात्रता, प्रक्रिया और समयसीमा का ध्यान रखें – तभी आप इस योजना का पूरा लाभ उठा सकेंगी।
Rajasthan Krishi Supervisor Bharti 2025: राजस्थान के कृषि क्षेत्र और किसानों की बेहतरी के लिए…
Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार सरकार के केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) के…
MPESB Group 5 Paramedical Staff Recruitment 2025: MPESB (Madhya Pradesh Employees Selection Board) ने MPESB…
Mukhymantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025: शादी प्रत्येक परिवार के जीवन का खास अवसर होता…
Bihar Dairy Farm Yojana 2025: बिहार सरकार ने राज्य में डेयरी क्षेत्र को बढ़ाने और…
Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री…
This website uses cookies.