Categories: sarkari yojana

PM Kisan Yojana 20th Kist – इस दिन जारी हो रही पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, ऐसे चेक करे स्टेटस

PM Kisan Yojana 20th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए एक बार फिर से खुशखबरी है। सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है, जिसका इंतजार देशभर के किसान बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खातों में सीधे ₹2000 ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन ध्यान रहे, इस लाभ को पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

PM Kisan Yojana 20th Kist कब आएगी?

पीएम किसान योजना की पिछली, यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में भेजी गई थी। परंपरागत रूप से हर चार महीने पर किस्त दी जाती है, लिहाजा अब 20वीं किस्त जून 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही इसे लेकर सूचना सामने आएगी। तब तक आप अपनी डीबीटी स्थिति और ई-केवाईसी ज़रूर चेक कर लें।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana :लड़कियों को फ्री में स्कूटी देगी सरकार, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

PM Kisan Yojana 2025 :Overview

योजना का नाम पीएम किसान योजना 2025
लाभार्थी सिर्फ लघु और सीमांत किसान
सालाना आय सीमा ₹2.5 लाख से अधिक नहीं
राशि हर वर्ष 6,000
डीबीटी स्थिति बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा होना चाहिए
ई-केवाईसी अनिवार्य
आर्टिकल PM Kisan Yojana 20th Kist
फार्मर रजिस्ट्री राज्य सरकार की लिस्ट में नाम होना ज़रूरी

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

अगर आप चाहते हैं कि 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
  • भूमि सत्यापन व दस्तावेज अपडेट होने चाहिए।
  • अगर आपने गलत या अधूरे दस्तावेज जमा किए हैं, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो।

Free Silai Machine Yojana :महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म

पीएम किसान की 20वीं किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले PM Kisan वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें।
  • OTP वेरीफाई होते ही आपकी सभी किस्तों का स्टेटस दिख जाएगा।

PM Kisan Yojana के लिए जरूरी कार्य

सरकार अब बिना ई-केवाईसी और आधार से लिंक बैंक अकाउंट के पैसे नहीं भेजेगी। (PM Kisan Yojana 20th Kist) इसलिए यदि आपने अब तक ये जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो जल्द से जल्द करा लें ताकि 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर आ सके।

महत्वपूर्ण सूचना:
अगर आप किसान हैं और इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने गांव के CSC सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल से ई-केवाईसी व भूमि सत्यापन जैसी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द निपटा लें।

निष्कर्ष:

PM Kisan Yojana 20th Kist जून के आखिरी सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वाले किसानों को ₹2000 की सहायता राशि उनके खाते में मिलेगी। इसलिए समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरे करें और स्टेटस चेक करते रहें।

Radha Mane

Radha Mane

Recent Posts

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana: विधवा महिलाओ को मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की योजना

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री…

12 hours ago

Lado Protsahan Yojana 2025: बेटियों को देगी सरकार ₹2 लाख की आर्थिक सहायता, जानें योजना की पूरी जानकारी

Lado Protsahan Yojana 2025: अगर आप भी राजस्थान के रहने वाले मूल निवासी है और…

12 hours ago

Free Sauchalay Yojana Apply Online: शौचालय निर्माण के लिए सरकार देंगी 12,000 की राशि, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Free Sauchalay Yojana Apply Online: देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश को स्वच्छ भारत…

12 hours ago

Chiranjeevi Yojana Status: चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें 2025, जाने योजना से जुड़ी पूरी जानकारी

Chiranjeevi Yojana Status: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) या मुख्यमंत्री…

12 hours ago

PM Kisan Beneficiary List Village Wise: पीएम किसान योजना की ₹2000 की किस्त की लिस्ट देखे, जानें पूरी प्रक्रिया

PM Kisan Beneficiary List Village Wise: प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत सरकार…

12 hours ago

This website uses cookies.